फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पालिका प्रशासन ने बाजार से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतिक्रमण से कराह रही बाजार में आखिर शनिवार को पालिका प्रशासन का डंडा चला। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में नगर पालिका कर्मचारियों ने महेश्वरी देवी मंदिर से शंकर गुरु चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। चेतावनी के बाद भी सामान न हटवाने पर उनसे जुर्माना भी वसूल किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर में इस समय अवैध वाहन स्टैंडों, ई-रिक्शा की धमाचौकड़ी तथा सड़क की पटरियों तक अतिक्रमण के चलते लोग जाम से कराह रहे हैं। राजनीतिक रसूख के कारण प्रशासन व पालिका इस पर हाथ डालने को तैयार नहीं हैं। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला और नगर पालिका के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंची।
महेश्वरी देवी मंदिर से शंकर गुरु चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानदारों ने यहां सड़क तक सामान सजा रखा है और दुकान से सामने ठेला लगवाते हैं, उनसे पांच से दस हजार रुपये किराया वसूलते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी को हटवाया और सीमा में रहने की चेतावनी दी। कई दुकानदारों से चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर 4500 रुपये जुर्माना वसूल किया। अतिक्रमण अभियान से जाम से जूझ रहे शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें