फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ भगवान नीलकंठ का विवाह

Tue, 17 Feb 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 07 कालिंजर दुर्ग में दुल्हन वेश में माता पार्वती। संवाद
विज्ञापन
कालिंजर। दुर्ग स्थित नीलकंठ मंदिर में शिव पार्वती विवाह धूमधाम व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रातभर विवाह की रस्म चलीं। महाशिवरात्रि पर्व पर शयन आरती के बाद भगवान नीलकंठ महादेव का शृंगार शुरु हुआ। रात करीब 10 बजे तक उनका शृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। रात 11 बजे विवाह की रस्में शुरु हुईं।
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ द्वारचार, भांवर, पैर पूजा की रस्म आयोजित हुईं। अंतिम बेला में कलेवा हुई। इसमें मंदिर के पुजारी यजमान बने और कन्यादान किया। विवाह मंदिर के राजपुरोहित आचार्य दिनेश मिश्रा ने वैदिक पद्धति के अनुसार संपन्न कराया। वहीं मंदिर में मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाए। इस दौरान विधायक ओममणी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सीडीओ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए।
वहीं दुर्ग के बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी शिव विवाह हुआ और दूसरे दिन भंडारा आयोजित किया गया, जो देश शाम तक जारी रहा। वहीं कस्बे में शिव बरात धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बैंड बाजा, झांकियां शामिल रहीं। बरात में शामिल भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष से पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय बनाया।

फोटो - 07 कालिंजर दुर्ग में दुल्हन वेश में माता पार्वती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें