फोटो - 11 कालिंजर महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं रानी दुर्गावती समिति की बालिकाएं। स्रोत - स्
कालिंजर। ऐतिहासिक नगरी कालिंजर में आयोजित कालिंजर महोत्सव के दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दोपहर में बाहरी कलाकारों ने मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, वहीं स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने लोकगीत और बुंदेलखंडी राई नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
राजबहादुर मेमोरियल शिक्षा सदन की छात्राओं तृप्ति गुप्ता और शिवानी मिश्रा ने वृंदावन के कन्हैया नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं ऋषि नाट्य मंच कानपुर द्वारा शंकर मेरे प्यारे विष भरे प्याला पी गए तथा माता पार्वती के विकराल रूप का मंचन प्रभावशाली रहा। कलाकारों ने ऑपरेशन सिंदूर - कश्मीर हमारा है, जान से प्यारा है यह देश हमारा है जैसी देशभक्ति प्रस्तुति से दर्शकों में जोश भर दिया। गोरखपुर की गायिका इंदु गुप्ता ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा गीत गाकर समां बांध दिया। साथ ही एक राधा एक मीरा, एक प्रेम दीवानी की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्ति रस घोल दिया।
महोत्सव परिसर में लगे सरस मेले के स्टॉलों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी हुई। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सीडीओ अजय कुमार पांडेय, एडीएम मायाशंकर यादव, दिलीप पांडे, ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल, ग्राम प्रधान राजेंद्र श्रीवास सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटो - 11 कालिंजर महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं रानी दुर्गावती समिति की बालिकाएं। स्रोत - स्
फोटो - 11 कालिंजर महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं रानी दुर्गावती समिति की बालिकाएं। स्रोत - स्