फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घायल किसान ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइक की टक्कर से घायल किसान ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव को कानपुर से बांदा लाकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के बिलौडा डेरा निवासी देवराज निषाद (45) की रविवार को सुबह कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में चचेरे भाई शारदा ने बताया कि 16 नवंबर को देवराज अपने साले झंझरीपुरवा निवासी रमेश (35) के साथ बाइक से ससुराल झंझरीपुरवा जा रहे थे।
झंझरीपुरवा रोड पर सामने से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए थे।
घायलों को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया गया था। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट में पहुंचाया गया था। कानपुर हैलट में रमेश को मृत घोषित कर दिया गया था। जबकि देवराज को कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। देवराज खेती किसानी करता था। ढाई बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ललुइया व दो पुत्र एक पुत्री है। जसपुरा थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें