फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालू खदानों पर छापा, 13690 घन मीटर अवैध खनन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। चार बालू (मौरंग) खदानों में 13 हजार 690 घन मीटर अवैध खनन मिला। डीएम नगेंद्र प्रताप ने पट्टाधारकों पर एक करोड़ 23 लाख 22 हजार 350 रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर राजस्व, पुलिस व खनिज अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बालू खदानों में छापा मारा। सदर तहसील के गंछा में बालू खदान 24.71 एकड़ ओम ट्रेडर्स राजेंद्र प्रसाद निवासी सफीपुर उन्नाव के नाम पट्टा है। टीम ने जांच पड़ताल की तो 3503 घन मीटर बालू का अवैध खनन मिला। डीएम ने पट्टाधारक पर 31 लाख 52 हजार 700 रुपये जुर्माना किया है।
सदर तहसील के बेंदा खादर में 21.00 हेक्टेयर बालू खदान पहलवान ट्रेडर्स कैलाश सिंह यादव निवासी एल्डिको उद्यान रायबरेली रोड लखनऊ के नाम स्वीकृत है। टीम ने छापा मारा तो खनन क्षेत्रों के अंदर 2310 व बाहर 3762 घन मीटर बालू का अवैध खनन मिला। डीएम ने पट्टाधारक पर 54 लाख 64 हजार 800 रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने पैलानी तहसील के मडौली खुर्द खादर में छापा मारा। रकबा 7.053 हेक्टेयर प्रज्ञाविजन बिजिनेस (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड गोमती नगर लखनऊ, निदेशक यदुवंशी विकास सिंह निवासी वाराणसी के नाम स्वीकृत है। टीम को खनन क्षेत्र के अंदर 1651.50 व बाहर 1363.50 घन मीटर अवैध खनन मिला। डीएम ने पट्टाधारक पर 27 लाख 13 हजार 500 का जुर्माना किया है। उधर, टीम ने खप्टिहाकलां में खदान संख्या 62,63 की जांच की। 42.00 एकड़ की खदान मनोज कुमार मिश्रा निवासी नोएडा गौतमबुद्ध नगर के पक्ष में स्वीकृत है। यहां टीम को खनन क्षेत्र के अंदर 1101.50 घन मीटर बालू का अवैध खनन मिला। डीएम ने पट्टाधारक पर 9 लाख 91 हजार 350 रुपये का जुर्माना किया। सभी पट्टाधारकों को नोटिस दिया है।

राजवीर, लक्ष्मनपुर गौंटिया, बंडा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें