फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाबालिगों के यौन शोषण दर्ज आईटी एक्ट के मामले में सुनवाई की तिथि अब 17 जुलाई

Tue, 30 Jun 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामले में चल रहे आईटी एक्ट के मुकदमे की सुनवाई निर्धारित पेशी में सोमवार को नहीं हो सकी। इस मुकदमे में आरोपी दिल्ली के इंजीनियर मोहम्मद आकिफ के अधिवक्ता ने अदालत में उनकी ओर हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। जबकि जेल से फांसी की सजा पा चुके निलंबित जेई रामभवन की पेशी कराई गई। सीबीआई की ओर से भी प्रतिनिधि मौजूद रहे। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई निर्धारित की है।
विज्ञापन



नाबालिगों के साथ यौन शोषण कर उनके फोटो वीडियो को देश विदेश में बेचने के आरोप में सीबीआई ने वर्ष 2020 में दिल्ली के इंजीनियर मोहम्मद आकिफ और सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पूर्व में यौन शोषण का दोष सिद्ध होने पर जेई रामभवन को फांसी की सजा हो चुकी है। जबकि आईटी एक्ट का मुकदमा विचारण में अदालत में चल रहा है। इसी मुकदमे की सोमवार को पेशी थी, लेकिन इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकने के कारण न्यायालय ने अब इस केस की अगली तिथि 17 जुलाई निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें