फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवीं से ससुराल लौटी युवती फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेरहवीं संस्कार से ससुराल लौटी युवती ने फांसी लगा ली। पिछले वर्ष शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि तीन दिन रुककर घर लौटने पर सास ने डांट दिया था। मायके वालों ने मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव में राधा देवी (20) पत्नी मधुरेश पटेल ने शुक्रवार को शाम घर में रस्सी के फंदे पर झूल गई। परिजनों की मदद से पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और पीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के जेठ नंदकिशोर ने बताया कि राधा अपने फूफा के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने मिलाथू गांव गई थी।
मां विमला (राधा की सास) ने उसी दिन घर लौटने के लिए कहा था, लेकिन वह तीन दिन बाद घर आई। इस पर मां ने राधा से कह दिया कि क्यों आई हो, वहीं बनी रहती। बस इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। यह भी बताया कि मां विमला को राधा के गुस्से का अहसास था। उसने सभी कमरे में ताले लगा दिए थे, लेकिन राधा खाना बनाने की बात कहकर चाबी ले गई थी।
विज्ञापन

घटना के वक्त मां भैंस चराने गई थी। पति चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। जेठ ने यह भी बताया कि मृतका की मां ने भी कई वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे दी थी। उधर, मृतका के पिता पारा गांव निवासी हरवंश पटेल ने बताया कि पिछले वर्ष शादी हुई थी। ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना इंसपेक्टर कृष्ण कुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें