फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले ही प्रश्नपत्र में 1163 परीक्षार्थी ‘आउट’

Thu, 19 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं। कई केंद्रों पर पर्याप्त फर्नीचर ने होने से परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। हाईस्कूल में पंजीकृत 19,801 में 1163 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


डीआईओएस व बीएसए के सचल दल ने दो छात्रों को नकल करते रंगे हाथों पकड़ा। उधर, परिचय पत्र जारी न होने से छह परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक बिना परिचय पत्र के ड्यूटी करते रहे। हाईस्कूल प्रथम पाली में हिंदी विषय का परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 19,801 परीक्षार्थियों में 1163 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।

प्रथम पाली में पंजीकृत 10,014 बालकों में 745 तथा 9787 बालिकाओं में 418 गैरहाजिर रहीं। उधर, डीआईओएस एनडी वर्मा,  बीएसए डा.सत्यनारायण व जीआईसी प्रधानाचार्यो के सचल दस्तों और सेक्टर मजिट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीआईओएस ने स्व.रामकृपाल दीक्षित इंटर कॉलेज, जखनी में हाईस्कूल परीक्षा में जितेंद्र कुमार को नकल करते दबोचा। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। उधर, तिंदवारी स्थित सत्य नारायण इंटर कॉलेज में बीएसए ने समरजीत को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। उसे रस्टीकेट कर दिया गया।

उधर डीआईओएस एनडी वर्मा के मुताबिक 2500 निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी किए जाने थे। परिचय पत्र में खामियों से खानकाह इंटर कॉलेज, जसपुरा में मधुसूदन दास इंटर कॉलेज, तिंदवारी में एसएन इंटर कॉलेज, बिसंडा व बिलगांव जीआईसी, अतर्रा में हिंदू इंटर कॉलेज व ब्रह्म विज्ञान कॉलेज, बबेरू में जेपी शर्मा कॉलेज, गिरवां में जेएन कॉलेज में लगभग 300 कक्ष निरीक्षकों के ड्यूटी कार्ड नहीं बन पाए। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों की एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

कंट्रोल रूम की व्यवस्था ध्वस्त
डीआईओएस विभाग में सूचनाओं और जानकारी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त रहीं। दफ्तर का जनरेटर खराब होने से मोबाइल की टार्च जलाकर बाबुओं ने काम चलाया। इससे सूचनाएं नोट करने में दिक्कतें आईं। उधर, डीआईओएस एनडी वर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम का फोन सेट बदला गया है।

जनरेटर भी जल्द ठीक कराया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक फाइलों में सूचना दे रहे हैं। इस वजह से विलंब हो रहा है। अगले दिन से उन्हें पहले फोन से परीक्षा की स्थिति नोट कराने को कहा गया है। 

फर्नीचर गायब, फर्श पर बैठे परीक्षार्थी
अतर्रा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत 3150 परीक्षार्थियों में 180 ने परीक्षा छोड़ दी। एचआईसी में हाईस्कूल परीक्षा में 460 में 53 व इंटरमीडिएट में 290 में 17 परीक्षार्थी गायब रहे। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में 506 में 71। इंटर में 262 में सात, सरस्वती इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 612 में 19 तथा इंटर में 465 में 14 परीक्षार्थी गायब रहे।

बूटूबाई में हाईस्कूल में 229 में 10 तथा इंटर में 326 में नौ छात्र गायब रहे। एसडीएम आरके श्रीवास्तव ने केंद्रों का निरीक्षण किया। ब्रह्मविज्ञान इंटर कॉलेज और डिंगवाही इंटर कॉलेजों में क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने के कारण उन्हें जमीन पर बैठना पड़ा। 400 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है लेकिन 728 परीक्षार्थी हैं। 327 परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर पेपर देने पड़ रहे हैं।

उधर, बबेरू में एसडीएम विनय कुमार पाठक ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के छह केंद्रों पर 135 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। राजकुमार इंटर कॉलेज में 654 में 42, विवेकानंद इंटर कॉलेज में 568 में 31, गांधी इंटर कॉलेज पनगरा में 358 में 18, शंकर पार्वती इंटर कॉलेज करतल में 290 में 23, किसान इंटर कॉलेज नौहाई में 229 में 3, कृषक समाज इंटर कॉलेज पुकारी में 369 में 18 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

चिल्ला प्रतिनिधि के मुताबिक गुलशने फात्मा बालिका इंटर कालेज में पंजीकृत 371 परीक्षार्थियों में 45 अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य शैलेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी।

मंडल कारागार में पंजीकृत परीक्षार्थी हाजिर नहीं हुए
हाईस्कूल में शहर के परीक्षा केंद्रों में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंडल कारागार में पंजीकृत चार परीक्षार्थियों में कोई भी हाजिर नहीं रहे। आर्यकन्या में 393 में 6, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज 520 में 29, नगर पालिका बालिका उ.मा.वि. में 182 में 13, ओमर वैश्य बालिका इंटर कॉलेज में 272 में 6 गैरहाजिर रहे।

जीआईसी में 360 में 64, बजरंग इंटर कॉलेज में 743 में 43, बीपीएमपी इंटर कॉलेज 262 में 25, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज 287 में 12, डीआर पब्लिक इंटर कॉलेज में 167 में 13, जीजीआईसी 569 में 7, खानकाह में 591 में 27, फातमा गर्ल्स इंटर कॉलेज में 281 में 29, डीएवी 360 में 4 गैरहाजिर रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंजीकृत 113 में 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर, जिला कारागार में पंजीकृत 4 परीक्षार्थियों में सभी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्यकन्या में 308 में 1, बजरंग में 137 में 2 गैरहाजिर रहे।

जीआईसी में 257 में  15, आदर्श शिक्षा निकेतन में 77 में 10 ओमर वैश्य बालिका इंटर कॉलेज 89 में 1, खानकाह 51 में 1, फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में 172 में 15, डीआर पब्लिक स्कूल 77 में 10 और सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज केनपथ में 3 में 1 गैरहाजिर रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें