The farmers who were opposing the Agneepath scheme were seated by the police.
- फोटो : BANDA
नरैनी। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को जिला मुख्यालय में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे किसान नेताओं को कोतवाली पुलिस ने बैठा लिया। बाद में किसानों ने नरैनी में ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा की अगुवाई में किसानों का जत्था जिला मुख्यालय रवाना हुआ। कोतवाली पुलिस को इसकी भनक लग गई और इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ किसानों के जत्थे को रोक लिया। एक घंटे की जद्दोजहद के बाद किसानों को समझा-बुझाकर वापस जाने के लिए राजी किया।
तहसीलदार परशुराम भी मौके पर पहुंच गए। किसान नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। यहां श्रीकांत विजय, दिनेश दुबे, मनोज कुमार, बड़कू, शिवम पांडे, संतू, बाला साहू, जय प्रकाश मिश्रा आदि किसान मौजूद रहे।