फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 डिग्री पहुंचा तापमान, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
'The doctor has gone to court, there will be no ultrasound today' - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने शुक्रवार को पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पारा भी एक पखवारे के अंतराल में दोबारा 48 डिग्री पार कर गया। समूचा बुंदेलखंड इस जानलेवा गर्मी से जूझ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रेगिस्तान से आ रही पश्चिमी हवाओं ने यह कहर ढाया है। अगले दो दिनों में मौसम का यह सितम और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

गर्मी की मार अप्रैल से ही पड़ने लगी थी। इसी माह के अंत में पारा 48 डिग्री पार कर जाने पर बांदा जनपद पूरे देश में सर्वाधिक गर्म होने के लिए खबरों की सुर्खियां बन गया था। इधर बीच में बादल आदि से कुछ राहत मिली। अब मौसम के तेवर फिर तीखे हो गए हैं। शुक्रवार को गर्म हवाओं ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोपहर में जिस्म झुलसाने वाली हवा और धूप महसूस होती रही। सड़कों में सन्नाटा पसर गया।
उधर, मौसम विभाग का कहना है कि मौसम की मार अभी दो दिन और पड़ेगी। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा ने बताया कि रेगिस्तान से आ रहीं 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं यह कहर ढा रही हैं। अगले दो दिनों तक इसके और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें