फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाइयों ने मस्जिद में घुसकर नमाज़ी को तमंचे की बट से पीटा

Sat, 25 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गूलर नाका निवासी इरशाद पुत्र स्व. शोएब ने बीती देर रात कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई रसूल खां व मोहम्मद खां और उनके पुत्र सैफ व ज़ुबैर तमंचा और चाकू लेकर घर में घुस आए। मस्जिद विवाद में उसका विरोध करने का हवाला देकर इरशाद की पत्नी को तमंचे की बट व लात-घूसों से पीटा। धमकी दी कि उसके पति को मारकर उसी मस्जिद में गाड़ देंगे। पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

इरशाद ने कहा कि इसके बाद दोपहर को वह लाठी वाली में मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने गया तो दोनों भाइयों व उनके दो पुत्रों ने मस्जिद के अंदर उस पर हमला करते हुए तमंचे की बट व लात-घूसों से पीटा। अन्य नमाजियों ने उसकी जान बचाई। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों व उनके पुत्रों पर घर में घुसकर हमला, जान से मारने की कोशिश और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल पति-पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराया है।



माफिया बनना चाहते हैं हमलावर
लाठी वाली मस्जिद के नमाजियों ने बताया आरोपी दोनों भाई मस्जिद में अपना वर्चस्व कायम करके वक़्फ़ माफिया बनना चाहते हैं। मस्जिद की आड़ में सांप्रदायिक विवाद खड़ा करके शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में है। मर्दन नाका चौकी पुलिस संवेदनशील प्रकरण पर गंभीर नहीं है। दीवार तोड़ने के विवाद पर चंद लोगों को चौकी बुलाकर कथित समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें