फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sat, 25 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। रेल ट्रैक में कार्य करने के दौरान गैंगमैन ट्रेन की चपेट में आ गया, हादसे में गैंगमैन की कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी दीपक ने बताया कि उसके चाचा रामआसरे (59) खुरहंड रेलवे स्टेशन में गैंगमैन पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की रात रामआसरे डिंगवाही-बांदा रेलवे ट्रैक के बीच में गेट नंबर-461 के नजदीक कार्य कर रहा था। तभी कानपुर से मानिकपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में गैंगमैन आ गए, उनकी कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

भतीजे दीपक ने बताया कि बीते 15 वर्ष पहले रामआसरे मथुरा से स्थानांतरित होकर खुरहंड रेलवे स्टेशन आए थे। खुरहंड में ही किराए के कमरे में रहते थे। घटना से पत्नी गौरी समेत पुत्र भगवानदास, रामदास व दो पुत्रियां बेहाल हैं। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें