बबेरू। सुंदर कुआं रामजानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत
कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग सुन श्रोता झूम उठे। मंडलायुक्त एल
वेंकटेश्वर लू ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रोताओं को लोगों की भलाई
का काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
प्राकृतिक संतुलन के लिए पहाड़, तालाब और
पेड़ बचाने को कहा। कथा व्यास सरोज वाजपेयी ने कहा कि सच्चे मन से निष्ठा
रखने वालों को भगवान की कृपा मिलती है।