फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: थार सवारों ने बाइक सवार के साथ की मारपीट, सोने की चेन व रुपये छीने

Mon, 13 Jul 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बहन की ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार को थार सवार चार लोगों ने तमंचा दिखाकर धमकाया, विरोध किया तो मारपीट कर सोने की चेन व 15,700 रुपये लूट लिए। झगड़े के दौरान उसने अपने छोटे भाई को फोन किया तो मौके पर उसके चाचा पहुंचे। चाचा ने चारों को पहचान लिया। जिस पर युवक ने कोतवाली नगर में लूट व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा मोहल्ला निवासी रविमोहन ने बताया कि वह आठ जुलाई की रात साढ़े 11 बजे अपनी बहन की ससुराल क्योटरा से बाइक से घर जा रहा था। रोडवेज के पास वह पान मसाला खाने के लिए रुका। इस बीच ग्रे कलर की थार से चार लोग आए। सभी नशे में थे। वह बाइक से जाने लगा तो उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर गाड़ी से डंडा व तमंचा निकालकर उसे पीटा। रविमोहन ने बताया कि उसकी वरीक्षा सात जुलाई को हुई थी। वरीक्षा में मिली सोने की चेन व सोने की अंगूठी पहने था, जेब में 15,700 रुपये रखे थे, झगड़े के दौरान चारों ने उससे लूट लिए।
सूचना पर चाचा जगमोहन सिंह पहुंचे। उन्होंने चारों को पहचान लिया। उनके ललकारने पर सभी गाड़ी से भाग निकले। रविमोहन ने शहर के बसंत विहार कॉलोनी निवासी वीपी चंदेल, चौधरी नगर निवासी अजीत सिंह, इंदिरा नगर निवासी आशीष सिंह व चिंटू श्रीवास के खिलाफ लूट व मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें