बांदा के अतर्रा में देवी पंडाल से दर्शन कर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी को गांव के युवक ने अपने घर में बंधक बना दो दिन तक दुष्कर्म किया। मायके गई युवक की पत्नी जब लौटी तब उसने किशोरी को छोड़ा।
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। एक गांव में देवी पंडाल सजाया गया है। गांव समेत आसपास के ग्रामीण भी देर रात तक देवी दर्शन को आ रहे हैं।
बुधवार की रात एक गांव की किशोरी भी पंडाल गई थी। लौटते समय गांव के ही अमर वर्मा ने उसे रोक लिया और अपने घर ले गया। सूने घर में दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है। रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।