बांदा। घर में अकेली किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी बात पर परिजनों ने डांट दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में मीरा (15) पुत्री गजराज उर्फ घसीटा ने शुक्रवार को शाम कमरा बंद कर छत के हुक में दुपट्टे से फांसी लगा ली।
घटना के वक्त घर के सदस्य खेत में थे। वापस आने पर जानकारी हुई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को उतारा गया। परिजनों के मुताबिक किसी बात पर घरवालों ने उसे डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। दो बहनों में छोटी थी और नौंवी में पढ़ती थी।