बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में रिंकी निषाद (17) पुत्री रामआसरे ने गुरुवार की रात अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका तीन बहनों ने मंझली थी। वह नौवीं तक पढ़े थी। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में जमुना प्रसाद (19) पुत्र मदारी प्रसाद गुरुवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अन्य घटना में मनवारा (छतरपुर) गांव में धर्मेंद्र कुमार (28) पुत्र रामहित ने घर में गुरुवार की रात रस्सी से गले में फंदा कस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। उधर, रेहुंटा (पैलानी) गांव निवासी सुंता उर्फ सुनीता (35) पत्नी श्रीलाल की शुक्रवार को सुबह बीमारी से मौत हो गई। मायके वालों के आरोप पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी।