फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टेक्नीशियन कर रहा था अल्ट्रासांउड, डायग्नोस्टिक सेंटर सील

विज्ञापन
पैथालॉजी को सील कराते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बबेरु। एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे में चल रहे पैथालॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा मारा। छापे की जानकारी होने पर अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों में हलचल मच गई। शटर बंदकर भाग निकले। बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देशन पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नमन मेहता, संयुक्त निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ अभय सिंह व सीओ सौरभ सिंह ने कस्बे के पैथालॉजी सेंटरों का निरीक्षण किया। सबसे पहले कोतवाली रोड स्थित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक व रेडियोलॉजिस्ट नदारद मिले। उनके स्थान पर टेक्नीशियन अल्ट्रासांउड करते हुए पाए गए। मौके पर समगरा निवासिन शिवलोचना, मुरवल की सोमवती व माला, तिलौसा की जोहरा खातून अपनी जांच रिपोर्ट के इंतजार में मिली। जांच टीम ने सेंटर में मौजूद कर्मियों से पूंछतांछ की। संतोषजनक जवाब तथा कागजात आदि न मिलने पर नाराजगी जताई गई। अनियमितता पाए जाने पर सेंटर को सील किया गया। वहीं दूसरी ओर कस्बे में जांच टीम के निरीक्षण की खबर मिलते ही अन्य क्लीनिक संचालक अपनी दुकानों में ताला बंद कर भाग निकले। इसके बाद संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां पर ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडारण कक्ष, पैथालॉजी आदि का निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई ठीक न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए गए। इस दौरान नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, अधीक्षक डाॅ ऋषिकेश पटेल, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें