फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंतिजा को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में बालिका दिवस पर शपथ दिलातीं प्रधानाचार्य। - फोटो : स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
बांदा। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में मिशन शक्ति फेज छह के तहत बालिका दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें अंतिजा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती का जहां महासंगम होता है, वह उत्तम प्रदेश ही हमारा उत्तर प्रदेश है। कविता पाठ व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश की जानकारी दी गई। बेटा है अंश तो बेटी है वंश कविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विकास के रथ पर आरूढ़ उत्तर प्रदेश आज भारत में नहीं विश्व में भी ख्याति प्राप्त कर रहा है। वर्तमान समय में नारी की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का आगाज आने वाले समय में नारी शक्ति के भविष्य को उज्जवल करेगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंतिजा को प्रथम, रवि दूसरे व मोनी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने सभी को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शिक्षिका नीलम, मानसी ओमर,कमला देवी व कीर्ति कसौंधन व मधुसूदन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें