फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाइनिंग स्टार और छतरपुर की टीम जीती

Wed, 10 Jan 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
टूर्नामेंट का उद्घाटन करते पूर्व प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा/अतर्रा।

विज्ञापन

अलग-अलग टूर्नामेंटों में शाइनिंग स्टार वॉइस और छतरपुर की टीमें विजेता रहीं। वीरेंद्र और कृष्णकांत मैन आफ द मैच रहे। खिलाड़ियों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया। बड़ोखर ब्लाक के मवई गांव में स्व. रघुराज प्रताप सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच बुधवार को कनवारा टाइगर और शाइनिंग स्टार वॉइस के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाइनिंग स्टार ने पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए। वीरेंद्र ने सबसे अधिक 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनवारा की टीम 95 रन पर सिमट गई।

शाइनिंग स्टार वॉइस ने 52 रनों से मैच जीत लिया। वीरेंद्र मैन आफ द मैच और कनवारा टीम के दयाशंकर को बेस्ट आफ द कैच से नवाजा गया। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव व सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उद्घाटन किया। आयोजक राजन सिंह चंदेल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया और सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


उधर, अतर्रा में एचआईसी में अभिषेक राहुल गौतम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में कर्वी (चित्रकूट) की टीम 121 रनों पर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए छतरपुर की टीम ने 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विजेता टीम के कृष्णकांत ने 51 रन बनाए और एक विकेट भी झटका। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

इसके पूर्व एचआईसी प्रधानाचार्य डॉ. विनोद त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल की शुरुआत कराई। टूर्नामेंट संरक्षक पंडित पंकज गौतम ने बताया कि 26 जनवरी को फाइनल होगा। सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन आफ द सीरीज में 5100 रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष मयंक सिंह, रंजीत सिंह, विकास गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, नवनीत गुपता, दिवाकर द्विवेदी, शुभम गुप्ता, अभिषेक पांडेय, ध्रुव उपाध्याय, नीशू उपाध्याय, आयुष शुक्ला, संजय सविता, दादू रालिहा, सोनू धर्मपुरा, रिंकू गुप्ता, अंकुल तिवारी, चंदन गुप्ता, आजाद पंकज गौतम, विकास यादव, सुमित द्विवेदी, सत्यम द्विवेदी, विशाल गुप्ता, सर्वेश दीक्षित, शिवम गौतम, शिवम तोमर, चिंटू गौतम, संतराम, रोहित पांडेय, केशव आदि ने व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें