फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा को सम्मानजनक जीत दिलाएगी शिक्षक सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) शिक्षक सभा की शुक्रवार को बैठक हुई। नवनियुक्त प्रदेश सचिव डॉ. रोहित सिंह ने कहा कि संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा रखना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों पर आस्था रखने वालों को पार्टी में ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में पार्टी को सम्मानजनक जीत और सीट दिलानी है। उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण जरूरी है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जाह्नवी उपाध्याय ने किसानों और महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा की। शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि सबके सहयोग से कर्तव्यनिष्ठ टीम बनाई जाएगी, ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को अच्छी सफलता मिल सके। बैठक में महासचिव डॉ. श्रीनारायण त्रिपाठी, डॉ. संतोष, डॉ. सर्वेश निगम, डॉ. अर्चना खरे, डॉ. मधुकांता समाधिया सहित छात्र सभा अध्यक्ष छविनाथ यादव, सतीश, मनोहर यादव, रामविशाल यादव, प्रखर खरे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें