फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समानता के व्यवहार पर सम्मानित हुए पांच परिवार

विज्ञापन
teacher,home,helpline,woman,block - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बिना भेदभाव बच्चों से समानता के व्यवहार पर पांच परिवारों को वनांगना संस्था की गोष्ठी ‘जबरदस्त जाग्रिक’ में सम्मानित किया गया। शबीना खातून व दुर्गेश शर्मा ने लैगिंग भेदभाव व महिला हिंसा पर चर्चा की।
विज्ञापन

तिंदवारी ब्लॉक के कबीर नगर में हुई गोष्ठी में शबीना मुमताज ने सम्मानित परिवारों का संक्षिप्त परिचय दिया। कहा कि श्यामसखी ने मजदूरी करके बेटी को शिक्षित कर उसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाया। दो घरों में एक बेटी को दे दिया। इसी तरह रेखा देवी दो वर्षों से बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रही हैं। महिला संतोष और मुन्नी मजदूर परिवार की हैं। अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दे रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शकुन्तला देवी ने अपनी तीन बेटियों को उच्च शिक्षा दी और उन्हें नौकरी के बाहर भेजा। प्रधानाध्यापक प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में लड़कियों को आगे आने के मौके मिलेंगे। नगर प्रहरी दीपू सोनी ने महिलाओं को हेल्प लाइन की जानकारी दी। पूर्व चेयरमैन ब्रजेश सिंह, रामबाबू सोनी, घनश्याम, अवधेश गुप्ता समेत 50 किशोर-किशोरियां उपस्थित रहीं। गुफ्तगू मंच किशोरी अन्नपूर्णा दीपक ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें