फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टवेरा ने किसान कुचला, मौत

विज्ञापन
Tavera crushed farmer, death - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। पहिया पंक्चर होने से बेकाबू टवेरा कार ने सड़क किनारे बैठे किसान को रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। टवेरा चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और टवेरा सड़क किनारे पानी भरे गड्डे में जा गिरी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटा बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को शांत कर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

शनिवार को बबेरू से कमासिन जा रही टवेरा कार खरौली गांव के पास पहिया पंक्चर होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे जुग्गी लाल (45) पुत्र कालीचरण को रौंदते हुए पानी भरे गड्ढ़े में जा गिरी। जुग्गीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ राजीव प्रताप, थाना प्रभारी तारा सिंह पटेल ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने कानपुर निवासी चालक राजेश को हिरासत में ले लिया। मृतक के एक बेटी व दो बेटे हैं। पत्नी की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल ने दम तोड़ा
नरैनी। बाइक की टक्कर से घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। नरैनी थाना क्षेत्र के गहरा गांव निवासी साबिर (50) पुत्र कासिम हुसैनी 19 दिसंबर की शाम खेत से घर आते समय गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गया था।
हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए जबलपुर ले गए थे। दो दिन पहले उसे वहां वापस ले और जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक बेटा व दो बेटी है। मृतक खुद की एक बीघा व बटाई में जमीन लेकर ख्ेाती किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें