फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में 225 शादियों का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों का विवाह होगा। प्रभारी सीडीओ सुधीर कुमार ने खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जोड़ों के पंजीयन का काम तेज करें।
विज्ञापन

डीएम आनंद कुमार सिंह द्वारा पहले ही विकास खंडवार व नगर निकायों का लक्ष्य आवंटित किया जा चुका है। शासन ने सामूहिक विवाह के लिए बजट जारी कर दिया है। हर कन्या के विवाह में 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 10 हजार रुपये विवाह संस्कार में उपहार और छह हजार रुपये वैवाहिक कार्यक्रम में खर्च होंगे। योजना का लाभ निराश्रित/निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं की पुत्रियों को दिया जाएगा। जिनकी वार्षिक आय दो लाख से कम है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति/सामान्य वर्ग की शादी अनुदान योजनांतर्गत अनुसूचित जाति/सामान्य वर्ग के ऐसे गरीब व्यक्ति जिन्होंने अपनी पुत्री की शादी घर से की है। जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46080 व शहरी क्षेत्र में 56460 से कम हो, वह ऑनलाइन आवेदन कर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। लाभार्थी को योजना के तहत 20 हजार का अनुदान दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें