फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर रस्सी बांध फांसी में झूला सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। ग्रामीण सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी। मृतक अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गया है। उधर, सफाई कर्मचारी संघ नेताओं ने इसकी जांच और आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जमुआ गांव में सफाई कर्मी उदयभान (50) पुत्र बालमुकुंद कई वर्ष से तैनात था। वह मूलरूप से गाजीपुर जिले के सादियाबाद थानांतर्गत इंद्रपुर चौरा गांव का रहने वाला था। तिंदवारी कस्बे में किराए के मकान में अपनी पत्नी और चार पुत्रियों के साथ रह रहा था। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे जमुआ गांव के बाहर सुनसान स्थल पर नीम के पेड़ में उसका शव नायलॉन की रस्सी से लटका मिला। उसकी बाइक गांव के जूनियर हाईस्कूल के पास खड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान लतीफ खां ने पुलिस को सूचना दी। तिंदवारी थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि इस दौरान सफाई कर्मी संघ अध्यक्ष राज सिंह ने कुछ देर पुलिस को यह कहकर शव कब्जे में नहीं लेने दिया कि यह हत्या का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर आश्रितों को 10 लाख रुपये दिए जाएं। इंसपेक्टर ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह, एडीओ रामकुमार वर्मा, पूर्व प्रधान (बेंदा) विवेक कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मृतक के पुत्र रामविशाल ने आत्महत्या की तहरीर दी है। थाना इंसपेक्टर के मुताबिक पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
मृतक सफाई कर्मी अपने पीछे पत्नी शशिकला सहित पुत्र रामविशाल (17), पुत्री ममता (16), गुड़िया (13), ज्योति (12) छोड़ गया है। पुत्र बांदा नवोदय विद्यालय में 11वीं में और पुत्री ममता एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में 10वीं में, गुड़िया सातवीं में और ज्योति छठवीं कक्षा में पढ़ती है। पुत्र ने बताया कि किसी तरह की कोई घरेलू तनाव या विभागीय परेशानी जैसी बात भी सामने नहीं आई। न ही किसी से रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें