फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण में नगर पंचायत का चला फावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। किदवई नगर में शुक्रवार को हथौड़े चलाकर अतिक्रमण हटवाए गए। कुछ लोगों ने नाली के ऊपर पक्के शौचालय बनवा लिए थे। इससे नाली सफाई का कार्य बाधित हो रहा था।
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि किदवई नगर वार्ड में नालियों पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पंचायत कर्मियों की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने निर्माण नहीं हटाए। नालियों की सफाई न होने से गंदगी बढ़ रही थी। अन्य लोगों में रोष पनप रहा था। इसी के मद्देनजर उप जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को नालियों के ऊपर और फुटपाथ आदि में किए गए अवैध निर्माण तुड़वाए गए हैं। नगर पंचायत कर्मियों ने हटाया है। पुलिस की मौजूदगी के चलते लोगों में विरोध की हिम्मत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें