तिंदवारी। किसान ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को सुबह बेटी कमरे में गई तो पिता को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी राममिलन (34) ने रात में किसी समय अपने घर के कमरे में लकड़ी की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। रविवार को सुबह बड़ी बेटी अंजना जब कमरे में गई तो उसने पिता को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी। भाई शिवभवन ने बताया कि राममिलन परिवार के साथ अलग रहता था। घटना के समय पत्नी संपत बच्चों के साथ मायके देवरथा गांव गई थी। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि फील्ड यूंनिट को मौके पर बुलाया गया। उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। गांव में खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।