फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन जाएंगे माकपा नेता सुधीर

Thu, 18 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सूर्य कांत मिश्रा
विज्ञापन
बांदा। चीन की यात्रा पर जा रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 15 सदस्यीय दल में बुंदेलखंड को भी प्रतिनिधित्व मिला है। यह दल चीन के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेेत्रों का अध्ययन और अवलोकन करेगा। 10 दिवसीय यात्रा में बांदा जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड अध्यक्ष और माकपा नेता सुधारी सिंह को भी शामिल किया गया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने श्री सिंह को भेजे पत्र में दी है। यह दल 24 अगस्त को चीन के लिए दिल्ली से रवाना होगा। 3 सितंबर को वापस लौटेगा।
विज्ञापन


दल में शामिल किए गए सुधीर सिंह ने बताया कि हाल के कुछ दिनों में चीन सीमा विवाद और एनएसजी सदस्यता को लेकर चीन के रुख पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा रही है। लेकिन इधर काफी सकारात्मक स्थिति बनी है। इस लिहाज से दोनों देशों के बीच मैत्री को बढ़ावा देने और पहल करने के लिए माकपा की यह यात्रा महत्वपूर्ण शामिल होगी। गौरतलब है कि सुधीर सिंह अपने विद्यार्थी जीवन से ही वामपंथी युवा संगठनों की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह वहां बिसंडा के मूल बाशिंदे किसान परिवार के हैं। माकपा के सांस्कृतिक साहित्यिक प्रकोष्ठ प्रभारी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें