फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधा और प्रियंका उपचुनाव में बनीं ग्राम प्रधान

विज्ञापन
Sudha and Priyanka became village head in the by-election - फोटो : BANDA
विज्ञापन
ओरन/खत्रीपहाड़ (बांदा)। दो प्रधान पद के उप चुनाव की मतगणना मंगलवार को की गई। महुआ ब्लाक के जरर ग्राम पंचायत के लोगोंने सुधा गुप्ता और बिसंडा के ग्राम पंचायत कोर्राखुर्द के वोटरों ने प्रियंका पटेल को ग्राम प्रधान चुनाव। निर्वाचन अधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित प्रधानों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जरर का परिणाम दोपहर बाद घोषित कर दिया गया। इसमें 332 मत प्राप्त कर सुधा देवी विजयी रहीं। मुख्य प्रतिद्वंद्वी चुनकी को 307 मत मिले। राजश्री उर्फ राजन को 264, रूक्मणी को 258, शांति देवी को 55, शीला को 102, सरोज को 90, आरती को 77, हीरमणी को 11 मत मिले। कुल 1537 वोटों की गिनती हुई, इसमें 21 वोट अवैध मिले।
बिसंडा विकास खंड के कोर्राखुर्द में प्रियंका पटेल 423 वोट लेकर विजयी रहीं। 238 वोट के साथ रुद्रदत्त पटेल दूसरे और 151 वोट के साथ रागनी तीसरी स्थान पर रहीं। देशराज पटेल को 62 मत मिले। यहां 897 वोटों की गिनती हुई। 23 वोट अवैध रहे। निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार व मनोज कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए।

Sudha and Priyanka became village head in the by-election- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें