बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 13 एथलेटिक्स स्पर्धाएं हुईं। विश्वविद्यालय के लगभग 225 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 150 छात्र व 75 छात्राओं ने अपनी मेधा दिखाई। एथलीट में छात्रा जान्हवी व छात्र अवगेंद्र उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे।
कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन कहा कि खेलों के माध्यम से ही छात्रों को अनुशासित व स्वस्थ बना जा सकता है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता हुई। कुलसचिव प्रो.एसके सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें सर्वोच्च स्थान पर कृषि महाविद्यालय व द्वितीय स्थान पर उद्यान महाविद्यालय तथा तृतीय स्थान वानिकी महाविद्यालय ने पाया। कृषि महाविद्यालय की छात्रा जान्हवी को महिला वर्ग में वेस्ट एथलीट की ट्राफी मिली। वहीं पुरुष वर्ग में उद्यान महाविद्यालय के छात्र अवगेंद्र वेस्ट एथलीट रहे।
रिले रेस पुरुष वर्ग में कृषि महाविद्यालय की टीम प्रथम, वानिकी की द्वितीय तथा उद्यान महाविद्यालय की टीम तृतीय रही। महिला वर्ग में कृषि महाविद्यालय प्रथम, उद्यान महाविद्यालय द्वितीय तथा वानिकी महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के शिक्षक अनुज शुक्ला, प्रघुम्न,राजेश, दीपक रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कृषि अधिष्ठाता प्रो. जीएस पंवार, उद्यान अधिष्ठाता प्रो. सत्यव्रत द्विवेदी, वानिकी के प्रो. संजीव कुमार, डाॅ. मुकुल कुमार, डाॅ.वंदना कुमारी, डाॅ. एके श्रीवास्तव, प्रो. नरेंद्र सिंह, डाॅ. बीपी मिश्रा, डाॅ.धर्मेंद्र कुमार, डाॅ. बीके गुप्ता आदि रहे। संचालन डाॅ. अभिषेक कुमार यादव व डाॅ. अभिषेक कालिया ने किया।