फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से स्नातक छात्र की मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। हेलमेट न लगाने से बाइक चालक के सिर और चेहरे पर आईं चोटें मौत की वजह बन गईं।
विज्ञापन

सीमावर्ती महोबा जनपद के खन्ना गांव निवासी लवकुश (21) पुत्र रामसजीवन स्वराज कालोनी, बांदा में किराए से रहता था और वह बीए फाइनल के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की देर रात वह बाइक से अपने दोस्त संदीप कुशवाहा (21) निवासी रीवन हमीरपुर संग मटौंध से बांदा लौट रहा था।
झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर मटौंध कस्बे के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आने से लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संदीप को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। मृतक के भाई रामकरन ने बताया कि लवकुश के साथ रह रहे दोस्त जुगुल ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। पिता की किराने की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें