Student council's memorandum for justice to peace
- फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा नेता के पुत्र अमन त्रिपाठी को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
नगर मंत्री दिव्यांशु मिश्रा की अगुवाई में दिए ज्ञापन में बताया कि कार्यकर्ता अमन त्रिपाठी की 12 अक्तूबर को निर्मम हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धांधली की गई। इस कारण सही जांच नहीं हो पा रही।
प्रशासन द्वारा अमन त्रिपाठी के परिजनों पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की है कि एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने में नितीश कुमार निगम, शिवा शुक्ला, आदित्य कुमार, आयुष साहू, प्रशांत मिश्रा, अनंत सिंह, राज वर्मा आदि शामिल रहे।