फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 यूनिट के मुफ्त करंट से ‘साइकिल’ दौड़ाने लगे

विज्ञापन
बबेरू में समाजवादी बिजली सहयोग योजना का आवेदन भरवाते पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। 300 यूनिट के मुफ्त करंट से ‘साइकिल’ दौड़ाने को सपाई घर-घर दौड़ पड़े हैं। मानो उन्हें चुनाव जीतने के लिए अलादीन का चिराग मिल गया है। सपा हाईकमान ने घोषणा की है कि सरकार बनी तो 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। फिलहाल चुनाव में मतदाताओं को जोड़ने और रिझाने के लिए सपा ने ‘समाजवादी बिजली सहयोग योजना’ का आवेदन जारी कर इसे आम मतदाताओं से भरवाने की मुहिम छेड़ दी है। इसी बहाने सपाई मतदाताओं की ड्योढ़ी पर जाकर प्रचार कर रहे हैं। उधर, आम मतदाताओं में इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

कई राज्यों में चुनाव के दौरान मुफ्त बिजली का एजेंडा लागू हो चुका है। इन राज्यों में ही यह हथकंडा और फंडा सफल भी रहा। शायद इसी से सबक लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यहां भी चुनाव जीतने को यह गोट बिछा दी है।
हालांकि विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं कि जब बिल वसूलने पर यूपी पावर कारपोरेशन करोड़ों रुपये के घाटे में है तो मुफ्त बिजली देकर कारपोरेशन की हालत क्या होगी? उधर, मुफ्त बिजली योजना का आवेदन लेकर सपा नेता घर-घर दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन

बबेरू संवाद के अनुसार, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के नेतृत्व में कस्बे सहित कई गांवों में यह आवेदन भरवाए गए। पुत्तन सिंह, अखिलेश पाल, दयाराम, रामबहोरी यादव, जयराज सिंह, ज्वाला प्रसाद, देवराज सिंह, कमल सिंह, बरदानी सिंह, लल्ला सिंह, अंकित, भोले, सक्षम सिंह आदि मौजूद रहे।
अतर्रा संवाद सहयोगी के अनुसार सपा नेताओं ने कस्बे के कई इलाकों में घर-घर जाकर आवेदन भरवाए। विवेक बिंदु तिवारी, संजय साहू, राजमोहन, श्यामू चौरसिया, रामधनी रैकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें