खप्टिहा कलां। ब्लॉक स्तरीय क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियन संध्या रहीं। 100 मीटर दौड़ में तौहीद (सिकहुला), चांद मोहम्मद (तनगामऊ), संदीप (पड़ेरी), अभिषेक (तरौड़ा) और 50 मीटर में मनीष (नांदादेव), वैभव (जसपुरा) व 200 मीटर में शिवानी कश्यप (चौकी पुरवा), संध्या (नांदादेव), कल्पना (चौकी पुरवा) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। खो-खो में नांदादेव जीती।
सिंधन कलां गांव में हुई प्रतियोगिता में कबड्डी प्राथमिक में गड़रिया, जूनियर में नांदादेव टीम विजेता रही। खो-खो में नांदादेव जीती। विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत सदस्य जयराम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका प्रसाद ओझा ने शुरूआत कराई। अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, जसपुरा राजबीर सिंह, चंद्रमोहन साहू, छोटे बाबू प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद, रामचंद्र शिवहरे, आशुतोष शिवहरे, शिवशरण, विश्व बिहारी, संकेत कुमार, केपी प्रजापति आदि मौजूद रहे।