फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई

Tue, 21 Jul 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
बाबूलाल चौराहे पर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
विज्ञापन
बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर रात सपा कार्यकर्ता बाबूलाल चौराहे पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया की फोटो लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ता बाबूलाल चौराहे से गुलर नाका होते हुए माहेश्वरी देवी मंदिर की ओर बढ़े। यहां चौक पर करीब आधे घंटे तक सौ से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल उनके साथ मौजूद रहा और स्थिति पर नजर रखी गई। विरोध प्रदर्शन और धरने के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। यहां से कार्यकर्ता वापस बाबूलाल चौराहे की ओर रवाना हुए।
प्रदर्शन में सपा नेता विदित त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, नीलम और एजाज सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई।

बाबूलाल चौराहे पर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें