फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर आयुक्त नाराज

Tue, 21 Jul 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सोमवार को आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। लक्ष्य पूरे न होने या कार्यों में ढिलाई मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। महोबा के चरखारी और खरेला नगर पालिका क्षेत्रों में पेयजल समस्या का तत्काल समाधान कराने को कहा। ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, चिकित्सा, पेयजल और स्वच्छता की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी हमीरपुर अभिषेक गोयल, अपर आयुक्त (प्रशासन) अमरपाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त, मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें