जसपुरा। कस्बा स्थित संगीत भवन में दो दिवसीय कजली महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे।
कस्बा में रक्षाबंधन पर दो दिवसीय कजली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन मेला, दंगल, झांकियां निकाली गईं और दूसरे दिन मेला व दोपहर से लेकर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ। इसमें दूर-दूर से ख्याति प्राप्त कलाकार बुलाए गए। कलाकारों ने भक्ति, सामाजिक, आल्हा गायन प्रस्तुत किया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे बुंदेलखंड में तबला वादन के प्रसिद्ध कलाकार बाबा भगवानदीन उस्ताद,बाला प्रसाद उर्फ छोटेलाल व कबीरी भजन में प्रसिद्ध हास्य कलाकार देवीदयाल की माता शांति देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायक शिवबदन सिंह,रामजीवन,रामगोपाल मास्टर, बुंदेलखंड के प्रसिद्ध गायक संतोष नामदेव, बुंदेलखंड के प्रसिद्ध गायक कमलेश नामदेव ,विशाल नामदेव, नाल वादक कमलेश नामदेव, बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तबला वादक मुन्ना लाल नामदेव, विमलेश नामदेव,ऑर्गन वादक करन नामदेव, बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तबला वादन अनिकेत नामदेव,रामजी तबला वादक आदि ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा।