फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी के तीन माह बाद युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रेम विवाह करने के बाद शहर में किराये का कमरा लेकर रह रहे युवक ने गुरुवार की रात छज्जे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। मृतक की पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी दिनेश (22) पुत्र कृृष्णा वर्मा ने लगभग तीन माह पूर्व कानपुर की सोनम से प्रेम विवाह किया था। सोनम और दिनेश शहर के कालूकुआं इलाके में किराये का कमरा लेकर रहने लगे। दिनेश सब्जी बेचता था। गुरुवार की रात वह शराब के नशे में घर आया। कमरे में रखा सामान और खाना फेंकने लगा। सोनम ने विरोध किया तो वह घर से बाहर निकल गया।
सोनम उसके पीछे दौड़ी और पकड़कर कमरे ले आई। इसके बाद दिनेश ने गैलरी का दरवाजा बंद कर दिया और दुपट्टे से छज्जे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। सोनम ने पुलिस को बताया कि तीन माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। दिनेश घर का सामान फेंक रहा था। मना करने पर खुदकुशी कर ली। वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

कालूकुआं चौकी प्रभारी डीबी पाल ने बताया कि दिनेश की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी हमीरपुर में हुई थी। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इस पर उसने सोनम के साथ प्रेम विवाह किया था। दिनेश के पिता कृष्णा से जब पहली शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें