फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पैसे न देने पर बेटे ने की थी पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में किसान की हत्या उसके बेटे ने ही की थी। यह खुलासा पुलिस ने किया है। बताया गया कि बेटे ने खेत बलकट पर लेने के लिए पिता ने एक लाख रुपये मांगे थे। इस पर पिता ने रुपये नहीं दिए और पुत्र से अभद्रता की। इसी से नाराज होकर बेटे ने लाठी से कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव में हुई बुजुर्ग की हत्या में पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ बबेरू राजवीर सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि पिंडारन गांव में बुजुर्ग किसान प्रेमचंद्र पटेल का शव खेत से बरामद किया गया था। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान किसान के पुत्र नीरज पटेल को भभुवा तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में बताया कि वह खेत बलकट पर लेने के लिए पिता से एक लाख रुपये मांग रहा था। इस पर पिता ने उसके साथ अभद्रता की। इससे आवेश में आकर उसने पिता के सिर पर लाठी और कुल्हाड़ी से वारकर उनकी हत्या कर दी थी। लाठी और कुल्हाड़ी कुछ दूर गेहूं के खेत में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल लाठी व कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी टीम में मरका इंस्पेक्टर नरेश कुमार प्रजापति, एसआई अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें