फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स का बेटा व बहन, मेडिकल कालेज संविदा कर्मी पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों की सूची में चार मरीजों का और इजाफा हुआ है। संक्रमण की गिरफ्त में आई स्टाफ नर्स का 14 वर्षीय बेटा, 32 वर्षीय बहन में भी संक्रमण के लक्षण मिले हैं। उधर, हाल ही में संक्रमित पाए गए पूर्व सैनिक का 35 वर्षीय पुत्र भी संक्रमण से ग्रस्त पाया गया है। इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज का 35 वर्षीय संविदा कर्मी वार्ड ब्वाय की जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 52 की संख्या पार कर गया है। इनमें 39 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में 13 सक्रिय संक्रमित हैं। जिला अस्पताल व आसपास का इलाका हॉट स्पाट बन गया है।
स्टाफ नर्स के संक्रमित पाए जाने पर जिला अस्पताल शनिवार को 48 घंटे के लिए सीज किया जा चुका है। यहां रोजाना सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। नर्स के पति स्थानीय रेलवे स्टेशन में बुकिंग क्लर्क हैं। वह भी संक्रमित है। इसके चलते स्टेशन का बुकिंग कक्ष सीज कर सैनेटाइज कराया जा रहा है। उधर, रविवार को आई जांच रिपोर्टों में चार नए पॉजिटिव मरीज उजागर हुए हैं।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स का 14 वर्षीय पुत्र और 32 वर्षीय 32 बहन की टूनेट मशीन में जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अब अस्पताल सहित आसपास के इलाके को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि पूरे इलाके की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सैंपल लिए जाएंगे। उधर, मेडिकल कालेज में नर्सिंग स्टाफ का 35 वर्षीय संविदा कर्मी (वार्ड ब्वाय) की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह पांच दिन पहले गुजरात से लौटा है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि पहली व 2 जुलाई को कुल 449 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 328 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 94 नमूनों की जांच आना बाकी है। 27 नमूने रिजक्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें