फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्य के लिए गुरू का स्थान भगवान से भी ऊंचा

विज्ञापन
Guru's place for disciple is higher than God - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। संदेश दिया गया कि शिष्य के लिए गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा होता है। शिष्यों ने गुरुओं को सम्मानित किया। गुरुओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रविवार को गुरु पूर्णिमा की धूम रही। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम, महेश्वरी देवी मंदिर, अनाथालय, संकट मोचन मंदिर आदि में फल और मॉस्क आदि बांटे। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री चारुचंद्र खरे ने वृंदावन गार्डन में आयोजित गोष्ठी मेें गुरु का महत्व बताया। वृद्धाश्रम प्रबंधक एसके त्रिवेदी, व्यापारी नेता कमलेश कुमार गुप्त, प्रेम गुप्ता, महेश प्रजापति, रामशरण साहू, नफीस अहमद, राजेंद्र मिश्र, अवधेश प्रजापति, राकेश, राहुल राजपूत, राकेश राठौर, संतोष अनशकारी व सत्यप्रकाश सर्राफ भी शामिल रहे।
शहर के क्योटरा मोहल्ले में पंडित उमाकांत त्रिवेदी शास्त्री के यहां शिष्यों का जमघट रहा। उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष राकेश गिरी, सत्यप्रकाश महराज, नगर प्रभारी नरेंद्र सिंह, शंकर चौरसिया, प्रदीप दीक्षित, योगेंद्र आदि पूजा अर्चना में शामिल रहे।
विज्ञापन

बबेरू में मौनी बाबा आश्रम, सिमौनी में अवधूत महाराज के आसन पर स्थित उनके चित्र पर पुष्पार्पण, वंदन तथा आरती पूजन किया गया। पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, बच्चा सिंह काजी टोला, द्वारिका प्रसाद अवस्थी, ब्रजमोहन सिंह लाला कुचेंदू, आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व प्रधान कल्लू सिंह, फूलचंद्र यादव, रघुनंदन सिंह पड़री, रज्जू तिवारी सिंहपुर, प्रेमचंद्र यादव पतवन, राजा बाबू सिंह परमार, श्याम विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।
उधर, गायत्री शक्ति पीठ में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ हुआ। नगर की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीनों शाखाओं श्रीराम, प्रताप, एवं बजरंग शाखा में भगवाध्वज का पूजन किया गया। प्रताप शाखा में कुलदीप गुप्ता, बजरंग शाखा में अमित पटेल, श्रीराम शाखा में नगर कार्यवाह हरिशंकर उपस्थित रहे। संतोष यादव, संजय सिंह, कृष्ण गुप्ता, प्रेमबाबू, कालिका गुप्ता, नरेंद्र श्रीवास्तव, अमरनाथ, सुधीर कुशवाहा, नरेंद्र अवस्थी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें