फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी को गोशाला में मिले गोवंश के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा/बांदा। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के जिलाध्यक्ष पीसी पटेल ने बिसंडा ब्लॉक के कैरी गांव की अस्थायी गोशाला में आठ गोवंश की मौत होने का दावा किया है। निरीक्षण के दौरान उन्हें आठ शव मिले। ग्रामीणों की मदद से शवों को दफन कराकर डीएम को शिकायतीपत्र भेजा है। उधर, मनीपुर गांव के आश्रय केंद्र में भी गोवंश की मौत हो रही है।
विज्ञापन

कैरी गांव की गोशाला में 220 गोवंश संरक्षित हैं। पीसी पटेल ने बताया कि वह शनिवार को गोशाला का निरीक्षण करने गए थे। गोशाला के सभी छह कर्मचारी नदारत थे और आठ गोवंश मृत पड़े थे। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर गोशाला में सुधार कराने और पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि व्यवस्था न सुधरी तो गोशाला के गोवंश को ट्रैक्टर में भरकर डीएम आवास लाकर धरना देंगे। गोशाला भ्रमण के दौरान रामकिशोर सिंह, शीतल, ओंकार पटेल, सीताराम प्रजापति, राममनोहर आदि ग्रामीण भी साथ रहे। ग्राम पंचायत सचिव अंकित अवस्थी ने कहा कि उन्हें अभी गांव का चार्ज मिला है। उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
उधर, नरैनी तहसील अंतर्गत मनीपुर गांव में स्थित निराश्रित/बेसहारा गोवंश आश्रय केंद्र में भी अन्ना गायों की ठंड और भूख आदि से मौत हो रही है। यह आश्रय केंद्र 28.75 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। सपा नेता और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने आश्रय केंद्र में तड़पती गायों का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें