फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाते इस्लामी ने बांटी रजाई

Sun, 24 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जमाते इस्लामी हिंद ने रविवार को छावनी मोहल्ला स्थित मोहम्मदिया अस्पताल में करीब सौ लोगों को मुफ्त रजाई बांटी।
विज्ञापन


जमाते इस्लामी हिंद झांसी क्षेत्र के नाजिम अकरम खां ने कहा कि इंसान की जरूरत इंसान से ही पूरी होती है। इंसानियत की सेवा ही इस्लाम है। भ्रूण हत्या भी इस्लाम में सख्ती से रोकी है।

सूदखोरी, खुदकुशी और बलात्कार जैसे घिनौने काम को हराम किया है। उन्होंने कहा कि यह धरती अल्लाह की विरासत है। सब कुछ यहीं रह जाएगा। इंसानों की हमदर्दी का अमल साथ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लाम यही तालीम देता है। कार्यक्रम की शुरूआत मुफ्ती मोहम्मद मगफूर ने तिलावत से की। डॉ. मंसूर अहमद राज ने नात पढ़ी। डॉ. हाजी मकसूद अहमद, अधिवक्ता हमीद, अशफाक हुसैन सिद्दीकी, संतोष कुमार, डॉ. मुईनुद्दीन सिद्दीकी, मास्टर शकूर, मास्टर नवाब अहमद असर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें