बांदा। यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा में बांदा के साधारण परिवार के मेधावी छात्र शीतांशु गुप्ता ने वानिकी विषय में परास्नातक प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है।
यूपी कैटेट का स्नातक, परास्नातक व पीएचडी प्रवेश परीक्षा का नतीजा मंगलवार को घोषित हुआ। यह परीक्षा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ ने कराई थी।
बांदा शहर निवासी शीतांशु गुप्ता यहां कृषि विश्वविद्यालय में वानिकी महाविद्यालय में बीएससी (आनर्स) अंतिम वर्ष का छात्र है। परास्नातक में प्रवेश के लिए प्रदेश की टॉप-10 रैकिंग में कृषि विश्वविद्यालय के 9 छात्रों ने स्थान हासिल किया।
कृषि विश्वविद्यालय के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्रों में सतेंद्र कुमार त्रिगुणायत को तीसरा, प्रशांत तिवारी को चौथा, सांराश गौतम 5वां, रोहित का 6वां, सुनील शुक्ला को 7वां, रमेश कुमार यादव को 8वां, आशुतोष कुमार यादव को 9वां और अमरजीत ठाकुर को 10वीं रैंक मिली है।
उधर, पीएचडी प्रवेश परीक्षा में कार्तिकेय सिंह (कीट विज्ञान) प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय और प्रिंस साहू को 6वां स्थान मिला है। फल विज्ञान में अजय कुमार प्रथम, सब्जी विज्ञान में बृजेश मौर्या प्रथम, फसलोत्तर प्रौद्योगिकी में शंकर राजपूत, पुष्पोत्पादन में रोहित गंगवार को पहला स्थान मिला है। कृषि प्रसार के दीपक ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने मेधावियों को शाबासी दी। कुल सचिव डॉ. एसके सिंह, वानकी के अधिष्ठाता डॉ. संजीव कुमार, डॉ. जीएस पवार, डॉ. एसवी द्विवेदी व डॉ. वंदना कुमारी ने भी मेधावियों को सराहा।