फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशम बरामद, तीन पर एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
अवैध कटान की लकड़ी बरामद करती वन विभाग की टीम। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। कालिंजर मार्ग पर गुढ़ा पुलिस चौकी से हनुमान मंदिर तक सड़क किनारे लगे शीशम के आधा सैकड़ा पेड़ रातों रात कटवा डाले गए। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने मंगलवार को एक ट्रक शीशम की लकड़ी बरामद कर तीन आरोपियों से एक लाख रुपये जुर्माना जमा कराया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी श्याम लाल यादव ने वन विभाग की टीम के साथ जंगल क्षेत्र के बाउर सिंह का पुरवा (रमपुरवा) में छिपाकर रखे कटे हुए शीशम के पेड़ की लकड़ी बरामद की। वनाधिकारी ने बताया की बरामद की गई लकड़ी जब्त कर सौंता गांव की सरकारी नर्सरी में रखाया गया है। अवैध कटान के दोषी अनीश उर्फ बांटू पुत्र नवाब हसन (जमवारा), सुरेंद्र कुमार पाठक पुत्र चंद्रभूषण (नरैनी), अरविंद कुमार पुत्र महेंद्र कुमार चौबे (नीबी, कालिंजर) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बागै नदी किनारे बसे रमपुरवा, बसराही, रनखेरा, गोपरा, पिपरा, रेहुंची, पुकारी, बरकोला, नींबी, बिरौना आदि गांवों में भी पेड़ों की कटान की गई है। उधर, कालिंजर मार्ग पर मुख्य मार्ग से गुढ़ा गांव तक सड़क पटरी के दोनों ओर वन विभाग ने 30 साल पहले पौधरोपण कराया था। कुछ दिनों बाद क्षेत्र के किसानों ने पेड़ों का अपना बताते हुए वन विभाग को हस्तक्षेप करने से मना किया था। हाईकोर्ट से अपने पक्ष में आदेश के बाद वन विभाग पेड़ो की देखभाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें