Shaurya Chakra posthumously awarded to Lal of Lama
- फोटो : BANDA
बांदा। 30 वर्ष की उम्र में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले लामा गांव के लाल विकास कुमार की याद फिर ताजा हो गई। बुधवार की शाम दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने शहीद की पत्नी नंदिनी और मां कैलसिया को मरणोपरांत राष्ट्रपति शौर्य चक्र सम्मान से सम्मानित किया।
उधर, लामा गांव के बाशिंदे भी अपने गांव के जांबाज बेटे की शहादत को सम्मानित किए जाने पर खुश हुए। फरवरी 2020 में छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में सीआरपीएफ जवान विकास कुमार शहीद हो गए थे। वह सदर तहसील और देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के रहने वाले थे। शादी की पहली सालगिरह से पहले ही उन्होंने देश के लिए प्राण दे दिए।