फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर रेलिंग ध्वस्त, नया निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। राष्ट्रीय राजमार्ग में बागै नदी में बने पुल की जर्जर रेलिंग को गिराकर नया निर्माण शुरू कर दिया गया है। सेतु निगम के कर्मचारियों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। वाहनों को दूसरे किनारे से धीमी गति से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

बागै नदी पुल की रेलिंग ने दरारें छोड़ दी थी। पिछले सप्ताह अमर उजाला द्वारा पुल की रेलिंग गिरने से संभावना से संबंधित खराब प्रकाशित की थी। हरकत में आए सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल की रेलिंग का जायजा लिया और इसे गिराकर पुन: बनाने की बात कही थी।
रविवार को सेतु निगम के कर्मचारियों ने रेलिंग को गिरा दिया और मलबेे को वहीं पुल पर एकत्र किया है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में वाहनों को पुल से धीमी गति में निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

रेलिंग के आसपास बैरिकेडिंग कर बोर्ड व लाल झंडे लगा दिए गए है। मरम्मत का कार्य हो रहा है। पुल को साइड से एक-एक कर निकाले जाने से शाम को लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रोडवेज बस, अग्निशमन की गाड़ी आदि वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें