फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्रा समेत सात घायल

Tue, 31 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में छात्रा समेत सात घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के इटाइल गांव निवासी कन्हैयालाल (25) पुत्र लखनलाल मंगलवार को दोपहर गांव के राम प्रकाश (25) पुत्र परमसुख के साथ बाइक पर कर्वी जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुरहंड गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने में खंती में जा गिरे। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को खुरहंड नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एक अन्य घटना में शहर के कटरा मोहल्ला निवासी एकलव्य महाविद्यालय में बीए की छात्रा पूजा (20) पुत्री रमाशंकर रिश्ते के भाई के साथ खैराडा जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत गवाइन नाला के नजदीक स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन


उधर, स्टेशन रोड निवासी शिवानी (21) पुत्री ऋषि कुमार स्कूटी पर कचहरी जाते समय नए ओवरब्रिज पर बाइक की टक्कर से घायल हो गई। बाइक सवार अलीगंज निवासी दाऊद इब्राहीम (20) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मटौंध थाना क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी टीचर श्रीचंद (35) पुत्र रामधनी मंगलवार को सुबह बाइक पर स्कूल जाते समय गांव के नजदीक मवेशी से टकराकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें