फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दूसरी मौत, एसबीआई कर्मी संक्रमित

विज्ञापन
विकास भवन में रेंडम सैंपलिंग के रजिस्टर का निरीक्षण करते डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना से एक और मौत हो गई। जिले में संक्रमित मरीजों में यह दूसरी मौत है। संक्रमण की रिपोर्ट मौत के बाद आई। उधर, एसबीआई कर्मी को संक्रमित पाया गया है। कोविड-19 के ताजे आंकड़ों में अब संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 186 और मरने वालों की तादाद 2 हो गई है। 130 सक्रिय संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। 57 संक्रमित यह जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का 70 वर्षीय वृद्ध बीमारी से गंभीर हालत में 15 जुलाई को जिला अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुछ ही घंटों में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां किसी निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उधर, जिला अस्पताल में उसकी जांच के लिए स्वॉब नमूना ले लिया गया था। इस नमूने की सोमवार को रिपोर्ट आई तो वृद्ध पॉजिटिव निकला है।
स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देकर जमालपुर गांव के सभी ग्रामीणों और विशेषकर मृतक के संपर्क में आने वालों का नमूना लेने की तैयारी शुरू कर दी है। मृतक के घर से 250 मीटर के दायरे को हॉटस्पॉट बनाया गया है। सीएमओ डा.संतोष कुमार ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसके पूर्व जनपद में कोरोना से पहली मौत तीन दिन पूर्व अतर्रा के सराफा व्यवसायी की हुई थी। इलाज के दौरान उसकी लखनऊ में मौत हुई। उधर, सोमवार को जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से की गई सार्स कोविड जांच में एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह स्थानीय स्टेट बैंक का कर्मी की है। वह शहर के कालूकुआं का रहने वाला बताया गया है।
बांदा शहर के 13 मोहल्ले हॉटस्पॉट
बांदा। शहर के कई इलाकों में संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद संबंधित मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन/हॉटस्पॉट बना दिया गया है। यहां बैरीकेडिंग लगाकर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। रात-दिन पुलिस का पहरा है। मौजूदा समय में शहर में हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या 13 है। इनमें पीली कोठी, खुटला, डीएम कालोनी (500 मीटर दायरा किया), इंदिरा नगर, आवास विकास, क्योटरा, अलीगंज, खाईंपार, बिजलीखेड़ा, शुतुरखाना, स्वराज कालोनी, गूलरनाका (नजरबाग) और कालूकुआं शामिल हैं।
40 मरीजों के बाद अतर्रा बफर जोन घोषित
अतर्रा। चूड़ी गली के दो लोगों के पॉजिटिव मिलने पर अब यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई। कटरा बाजार को मेन प्वाइंट मानकर प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। पुलिस ने सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर 12 दुकानदारों से 6000 रुपये जुर्माना वसूला है। नरैनी रोड में गौरा बाबा मंदिर तिराहे पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। चौक बाजार से बदौसा रोड में एसबीआई तक सभी गलियां सील हो गई हैं।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने सैनिटाइजेशन किया। नगर पालिका परिषद की चार छोटी मशीनों द्वारा पालिका कर्मी गलियों में सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से घरों में रहने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी सियाराम ने सर्किल क्षेत्र से तीन सब इंस्पेक्टर, 12 कांस्टेबल एवं 8 होमगाड्र्स की ड्यूटी बफर जोन में लगाते हुए एसपी को पत्र भेजकर अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
सोमवार को पूरा दिन एसडीएम जेपी यादव, सीओ सियाराम, इंस्पेक्टर रवीेंद्र तिवारी आदि प्रभावित इलाकों में मौजूद रहे। उधर, बफर जोन में होम डिलीवरी के लिए एसडीएम जेपी यादव ने पर्चे छपवाकर दुकानदारों के नंबर बताए हैं। सीएचसी का मेन गेट बंद कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देव तिवारी ने बताया कि 48 घंटे के लिए सभी सेवाएं बाधित हैं। मंगलवार से इमरजेंसी व प्रसव सेवा बहाल की जाएगी। ओपीडी बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें