किसानों को मूंगफली की उन्नति प्रजाति का बीज सौंपते कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डा.यूएस गौतम।
- फोटो : BANDA
बांदा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद/भारतीय मूंगफली अनुसंधान निदेशालय, जूनागढ़ से वित्त पोषित परियोजना के तहत सोमवार को यहां कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के 52 किसानों को उन्नत किस्म का मूंगफली बीज दिया गया। साथ ही उन्हें इसकी बुवाई आदि का प्राथमिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने किसानों से कहा कि उन्हें मूंगफली की तकनीकी खेती अपनाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ हासिल करना चाहिए। कहा कि विश्वविद्यालय किसानों के हित के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे परियोजना प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने इस परियोजना की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. अनिकेत कोल्हापुरी ने मूंगफली के बीज का शोधन, बुवाई, खरपतवार नियंत्रण, पोषक तत्व प्रबंधन आदि के बारे में बताया। बीज शोधन के लिए कवनाशी भी दिया गया। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. दिनेश शाह, डॉ. एसी मिश्रा, भालेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. श्याम सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. अरुण कुमार ने आभार जताया।